Type Here to Get Search Results !

PREFACE (भूमिका)

PREFACE (भूमिका)

वर्तमान का दौर कुछ ऐसा आ गया है जब कि देश की समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे सिविल सर्विसेज, एस. एस. सी., रेल्वे, बैंकिंग व अन्य अनेकानेक सरकारी व निजी क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं में अंग्रेजी विषय से प्रश्नों के पूछने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं में तो अंग्रेजी को एक स्वतंत्र विषय के रूप में ही रख दिया गया है। कुछ परीक्षाएँ ही अंग्रेजी माध्यम से ली जाती हैं। कुल मिला कर आज के दौर में अंग्रेजी के अच्छे ज्ञान के बिना प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होना संभव नहीं रह गया है।

PREFACE

अंग्रेजी अंतर्राष्ट्रीय जनसंपर्क व संचार की भाषा हो चुकी है इसी कारण से अंग्रेजी एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा का रूप ले चुकी है। विश्व के लोगों के बीच भाषायी संपर्क के लिये अंग्रेजी एक सशक्त माध्यम है। अंग्रेजी भाषा की अभिव्यक्ति शक्ति, एवं उसके लालित्य पर विद्वान मुग्ध हैं। इसकी अभिव्यक्ति क्षमता ही इसके अंतर्राष्ट्रीय रूप ग्रहण कर सकने का एक विशिष्ट कारण है। अतः प्रत्येक प्रतियोगी, प्रत्येक छात्र - छात्रा व देश के प्रत्येक नागरिक को अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना नितान्त आवश्यक हो गया है।


 परन्तु बिडंबना यह है कि हमारे देश के अधिकाँश प्रतियोगी छात्र-छात्राएँ व अधिकाँश लोग अंग्रेजी को एक हउआ के रूप में देखते हैं। इसे बहुत दुरूह मानते हैं। जिसका कारण लोगों में विषय के प्रति अनावश्यक अरुचि और भय का होना है। इस अरुचि और भय के कारण अंग्रेजी को सीखने में उनके द्वारा कठिनाई को महसूस करना है। खासकर हिन्दीभाषी प्रतियोगियों व छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी सीखने में और भी अधिक कठिनाई महसूस होती है। ऐसी स्थिति में किसी एक ऐसी पुस्तक, जो हिन्दी भाषी लोगों को सहज ही अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान करा दे, की बड़ी आवश्यकता है।


इन्हीं समस्त आवश्यकताओं को महसूस करते हुए उनकी प्रतिपूर्ति के लिए एवं हिन्दी भाषी प्रतियोगियों व छात्र-छात्राओं की आवश्यकताओं को दृष्टि में रखते हुए इस पुस्तक की रचना की गई है।


इस कृति में अंग्रेजी के समानान्तर हिन्दी का प्रयोग बहुतायत से किया गया है; जिसका लक्ष्य हिन्दी भाषी छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगियों के लिए इस पुस्तक को ग्राह्य बनाना है। हिन्दी भाषी छात्र-छात्राएँ आसानी से अंग्रेजी को समझ सकें एवं उनमें अंग्रेजी के प्रति मित्रभाव व रुझान बढ़ सके इस बात का भी इस पुस्तक में विशेष ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही अंग्रेजी की शब्दावली का अभाव पाठकों को न हो सके, इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आवश्यकतानुसार यथासंभव अंग्रेजी के साथ हिन्दी के शब्द और वाक्य समानान्तर रखे गये हैं।


आज के प्रतियोगियों व छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी भाषा संबंधी पाठ्यक्रम का अध्ययन कैसे सहज रूप में किया जा सके व उनकी अंग्रेजी संबंधी अन्य आवश्यकताएँ किस तरह से सहज रूप में पूरी हो सकें, इस बात को दृष्टिगत रखा गया है। प्रायः अंग्रेजी के व्याकरण संबंधी समस्त मूल बातों, टापिकों व तथ्यों का समावेश इस पुस्तक में किया गया है। पुस्तक को पूर्ण रूप से ग्राह्य और उपयोगी बनाने के लिए लेखक के द्वारा भरसक प्रयत्न किया गया है।


अंत में मैं तक्षशिला साहित्य पब्लिकेशन के संस्थापक श्री महेश चन्द्र 'राही' जी का हृदय से आभारी हूँ जो देश के प्रतियोगियों व छात्र-छात्राओं के मस्तिष्क में काम्पिटीटिव, तकनीकी व सकारात्मक विचारों के समावेशन व प्रसार संचार के लिये कृतसंकल्प हैं। आपके प्रोत्साहन, प्रेरणा व प्रबल संबल के फलस्वरूप यह कृति सृजित हो सकी है। साभार ।


                                                                                        - सी. एल.  CONTENTS

Sn. Chapter

1.  Syntax

2.  The Sentence

3.  The phrase and the clause

4.  Parts of speech

5.  The Nouns: kinds of noun

6.  The noun: Gender

7.  The noun: number

8.  The noun: case

9.  Pronoun

10. Reflexive and Emphatic Pronouns

11. Possessive Pronouns

12. Indefinite and Distributive Pronouns

13. Interrogative Pronouns

14. Demonstrative Pronouns

15. Relative Pronouns

16. Reciprocal Pronouns

17. Exclamatory Pronouns 

18. Articles

19. Adjective

20. Comparison of Adjectives

21. Adjectives used as Nouns

22. Correct use of some Adjectives

23. Tenses

24. The uses of the Tenses

25. The Verb

26. The List of Irregular And Regular Verbs

27. Complete and Incomplete predication

28. Active and Passive Voice

29. Mood

30. Auxiliaries-Primary and Modal

31. Non-Finite Verbs [Infinitive]

32. The Gerund

33. The Participle

34. The Adverb

35. Comparison of Adverbs

36. Formation of Adverbs

37. Special attention to some adverbs

38. The preposition

39. Words followed by Prepositions

40. The Conjunction

41. The Interjection

42. Order Of Words

43. Sequence of Tense

44. The Narration

45. Question Tag and Short Answer

46. Synonyms and Antonyms

47. Agreement of the Verb With the Subject

48. One Word substitution

49. Transformation(1)

50. Transformation(II)

51. Analysis of simple sentences

52. Analysis of Complex sentences and multiple sentences

53. Analysis of Compound sentences

54. Synthesis (simple, Complex, Compound, multiple sentences)

55. Synthesis of sentences(Contd.)-I

56. Synthesis of sentences(Contd.)-II

57. Figures of Speech

58. Phrasal Verbs

59. Idioms

60. Sayings and Proverbs

61. Homophones, Homonyms

62. Puntuation

63. Prefixes and Suffixes

64. Abbreviation

65. Classified Vocabulary

66. Comparison Showing words

67. Rearrangement of letters

68. Letter writing

69. Essay writing


English Grammar For Secondary Classes 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.