SYNTAX
प्रत्येक भाषा का अपना Grammar (व्याकरण) होता है। उस व्याकरण के अनुसार शब्दों का वाक्यों में प्रयोग होता है। व्याकरण के निर्धारित नियम होते है जिनसे भाषा मे स्थिरता बनी रहती है | Grammatical arrangement of words in a sentence ही Syntax ( वाक्य रचना) कहलाता है।
- Radha is a beautiful girl ( राधा एक सुन्दर लड़की है। )
- He goes to school. ( वह विद्यालय जाता है।)
उपरोक्त वाक्यों का अध्ययन करें तो दिखाई पड़ता है कि अंग्रेजी की वाक्य रचना में सबसे पहले कर्ता (subject) फिर क्रिया (verb) इसके बाद कर्म (object) का प्रयोग हुआ है।
प्रथम वाक्य का कर्ता (subject) 'Radha', क्रिया (verb) 'is' तथा कर्म (object) राधा का सुन्दर होना यानी 'beautiful girl' है। दूसरे वाक्य में subject 'He' और verb 'goes' और object 'School' है।
अंग्रेजी के वाक्य रचना में 'कर्ता' क्रिया' और फिर 'कर्म' (S+V+O) का क्रम रखा जाता है। लेकिन हिन्दी में इससे भिन्न है। हिन्दी में कर्ता के बाद कर्म फिर क्रिया का क्रम होता है। जैसे उपरोक्त वाक्यों में "राधा एक सुन्दर लड़की है।" इसमें 'राधा' कर्ता, 'एक सुन्दर लड़की' कर्म व 'है' क्रिया है। यदि इसे अंग्रेजी के क्रम में लिखा जाये तो यह वाक्य इस प्रकार से होगा-
"राधा है एक सुन्दर लड़की । " जो हास्यास्पद सा लगता है और सार्थकता (meaning fulness) के अभाव में यह वाक्य नहीं बन पाता है। परन्तु अंग्रेजी के हिसाब से यह (Radha is a beautiful girl) सार्थक (meaningful) है और यह सही पूर्ण वाक्य बन जाता है। अतः अंग्रेजी सीखने वाले छात्र-छात्राओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिये।
जब हिन्दी भाषा के वाक्य को अंग्रेजी वाक्य में परिवर्तित किया जाता है तो उपरोक्त क्रम का पालन करना आवश्यक होता है। अंग्रेजी जानने, सीखने व बोलने के लिए English grammar का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है । इसीलिए इसका अत्यन्त ध्यानपूर्वक अध्ययन करने तथा सुयोग्य अंग्रेजी शिक्षक के सान्निध्य में रहकर लगनपूर्वक सीखने की आवश्यकता है। अंग्रेजी में वाक्य का pattern S+V+O है और हिन्दी में S+O+V यानी + कर्ता + कर्म क्रिया है। इस अन्तर को ध्यान में रखें।
अंग्रेजी वाक्य रचना में English Grammar के अनुसार यदि कर्ता (Subject) एकवचन (Singular) है तो क्रिया भी एकवचन ( Singular) रहेगी। यदि कर्ता बहुवचन (Plural) है तो क्रिया (Verb) भी बहुवचन (Plural) होगी।
ध्यान देने की बात है कि अंग्रेजी की सभी मूल क्रियायें बहुवचन (Root Verbs) होती है। एक वचन बनाने के लिए इनमें 's' या 'es' जोड़ा जाता है। जैसे- 'Read' क्रिया (Verb) बहुवचन है। इसे एकवचन बनाने के लिऐ इसमें 's' जोड़ने से यह Read+s Reads हो जाता है जो अंग्रेजी की एक वचन क्रिया (Singular Verb) है। इसी प्रकार 'go' बहुवचन (plural) है। अत: इसे एकवचन बनाने के लिए इसमें go+es goes हो जाता है।
किस क्रिया (Verb) में 's' या 'es' जोड़ा जाता है इसका विशिष्ट नियम है जिसका उल्लेख यथा स्थान आगे किया जायेगा। नीचे singular subject and singular verb और Pural subject तथा Pural verb तालिका दी जा रही है जिसे ध्यान से देखना आवश्यक है।
तालिका क्रमांक- 1
Singular Subject | Singular verb |
---|---|
I, You, He, She, It तथा कोई व्यक्ति जैसे Radha,Mohan,Shiv, Govind या कोई वस्तु या प्राणी जैसे Table, Stool, Tree, Chair, dog, Either Neither आदि। | Am, Is, was, has तथा 's' या 'es' जोड़कर बनाई गई क्रियाएँ जैसे Reads, writes, goes आदि। |
तालिका क्रमांक-2
Plural Subjects | Plural verbs |
---|---|
I, you, We, they, तथा बहुवचन की संज्ञा यथा Boys, Girls, Teachers, Players आदि | Am, are, were, have, do, तथा सभी मूल क्रियाएँ यथा write, know, play, help आदि। |
Caution :- अंग्रेजी भाषा में 'I' शब्द का विशेष महत्व है। ' Am' क्रिया का प्रयोग केवल 'I' के साथ ही होता है। 'am' का प्रयोग केवल 'I' तक ही सीमित है। 'I' व्यवहार में एकवचन है स्थिति व महत्व का होने के कारण इसके साथ बहुवचन की क्रिया प्रयोग में आती है, जैसे story. I have a cow. आदि। इसीलिए 'I' को तालिका क्र. 1 में तथा तालिका क्र. -2 में बहुवचन कर्ता के रूप में दिखाया गया है।
'you' भी आचरण व व्यवहार में एक ही व्यक्ति है। ' you ' यानी तुम या आप से एक व्यक्ति विशेष का बोध होता है। लेकिन इसके साथ क्रिया बहुवचन की रहती है। यह अंग्रेजी भाषा में अपवाद exception है। आगे ऐसे अपवादों exceptions का यथास्थान उल्लेख किया जाएगा।
उपरोक्त दोनों तालिकाओं को ध्यान से देखें तो यह बात स्पष्ट हो जाती है कि यदि subject एकवचन (singular) है, तो क्रिया (Verb) भी एक वचन की होगी। यदि कर्ता बहुवचन (Plural) है तो क्रिया (Verb) भी बहुवचन (Plural) होगी।
स्पष्ट है कि कर्ता और क्रिया के वचन में समानता होना आवश्यक है। इसी को कर्ता और क्रिया का Agreement कहते हैं। दोनों के बीच Agreement रहना आवश्यक है। त्रुटिहीन वाक्य तब होगा जब दोनों (S+V) के बीच agreement रहेगा, यह बात कर्ता और क्रिया के मध्य की है। दोनों में एकरूपता नितान्त आवश्यक है। नीचे लिखे वाक्यों को ध्यान से देखियें:-
वाक्य | विश्लेषण |
---|---|
He is a handsome boy. | Subject 'He'(Singular), |
Verb'is'(Singular) | |
Boys are playing. | Subject 'Boys (Plural) |
Verb'are'(Plural) | |
I go to Delhi. | Subject 'I'(Plural) |
Verb'go'(Plural) | |
Either road goes to station. | Subject 'Either '(Singular) |
Verb'goes'(Singular) | |
Neither book is good. | Subject'Neither'(Singular) |
Verb'is'(Singul) |
उपरोक्त सभी वाक्य Assertive (साधारण) हैं। अब वाक्यों के प्रकार जानें:-
Kinds of Sentences (वाक्यों के प्रकार)
अंग्रेजी भाषा में लिखे जाने वाले वाक्यों को हम पाँच भागों में बाँट सकते हैं:-
1. Assertive sentenaces (साधारण वाक्य ) इसके दो भाग है :-
(a) Affirmative sentences ( स्वीकारात्मक वाक्य ) (b) Negative sentences ( नकारात्मक वाक्य),
2. Interrogative sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
3. imperative sentences (आदेशात्मक वाक्य)
4. Optative sentences (इच्छासूचक वाक्य)
5. Exclamatory sentences (विस्मयबोधकवाक्य)
1. Assertive sentenaces (साधारण वाक्य)
सामान्य रूप से किसी कार्य का होना या किसी कथन ( statement or assertion) को assertive वाक्य कहा जाता है। जैसे-
- Rampal is a gentleman.
- The bus is coming.
- There are so many tigers in the national park of Bandhavgarh.
Note :- ऐसे वाक्यों के अंत में पूर्ण विराम (fullstop) (.) रहता है।
Assertive वाक्य भी दो प्रकार के होते है:-
(a) Affirmative sentences (स्वीकरात्मक वाक्य), जैसे-
- It is a pen. (यह एक कलम है।)
- Ram reads in class IV. (राम कक्षा चार में पढ़ता है।)
(b) Negative sentences (नकारात्मक वाक्य), जैसे-
- The school is not away from my residence. (विद्यालय मेरे आवास से दूर नहीं है। )
- He does not play cricket. (वह क्रिकेट नहीं खेलता है।)
- I don't like tea. ( मैं चाय नहीं पसन्द करता हूँ।)
2. Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य )
ऐसे वाक्य जिससे किसी व्यक्ति या विषय के संबंध में प्रश्न पूँछे जाने का भाव प्रकट हो, प्रश्नवाचक वाक्य कहलाते है। जैसे-
- Where do you live in? (आप कहाँ रहते हैं ? )
- Are they going to play ? ( क्या वे खेलने जा रहे हैं ?)
- What is his father? ( उनके पिता क्या करते हैं ? )
- When will you come to me? (आप मेरे पास कब आयेंगे?)
Interrogate शब्द से ही Interrogative बना है। Interrogate का अर्थ ही प्रश्न पूछना या हाल-चाल जानना होता है।Note- ऐसे वाक्यों के अंत में प्रश्नवाचक चिह्न (Question mark ?' ) लगाया जाता है।
3. imperative sentences (आदेशात्मक वाक्य )
imperative का अर्थ ही आदेशात्मक, परमावश्यक, बहुत आवश्यक ( urgent) होता है। ऐसे वाक्य जिसमें आदेश, परामर्श (advice), प्रार्थना ( request) आदि के भाव प्रकट हो, Imperative sentences कहलाते हैं। ऐसे वाक्य में कर्ता (subject) 'you' प्राय: छिपा (understood) रहता है। 'you is not written ' अर्थात् वाक्य में 'you' नहीं लिखा रहता है। जैसे-
- Get out of the class. ( कक्षा से बाहर जाओ। )
- Be off. (भगो हट जाओ। )
- Please give me your bike. (कृपया अपनी बाइक मुझे दे दें। )
- Come and have a chat with me. (आइये, मुझसे बातें करिए।)
- Do not touch my pen. (मेरा पेन मत छुओ।)
- Go to the principal. (प्राचार्य जी से मिलो।)
4. Optative sentences (इच्छा सूचक वाक्य)
Optative का अर्थ ही इच्छा (wish) या कामना होता है। इन वाक्यों में इच्छा, प्रार्थना (prayer), शाप ( curse), आशीर्वाद ( blessing) आदि भाव व्यक्त किये जाते है। जैसे-
- God help us ! ( ईश्वर हमारी सहायता करें )
- May our parents live long! (हमारे माता-पिता दीर्घ जीवी हों)
- May ruin fall on you! (आपका सत्यानाश हो)
- God save our country! ( ईश्वर हमारे देश को सुरक्षित रखे)
Note:- ऐसे वाक्यों के अंत मेंexclamation mark (!) लगा हुआ रहता है।
5. Exclamatory sentences (विस्मयादि बोधक वाक्य )
Exclaim का अर्थ cry out loudly and suddenly to express pain, surprise, anger, sorrow, wonder आदि होता है। ऐसे वाक्यों में हृदय के भाव, हर्ष, शोक, प्रसन्नता आदि प्रकट होते है। जैसे-
- How beautiful the flower is! (कितना सुन्दर पुष्प है!)
- How sweet you are! (आप कितने अच्छे हैं!)
- What a wonderful strange story ! (कितनी / कैसी विचित्र कहानी ! )
- How cold it is ! (कितनी ठंड है ! ).
Note:- ऐसे वाक्यों के अंत में विस्मयबोधक चिन्ह (!) का प्रयोग होता है।
Exercise-1
निम्नलिखित वाक्यों के प्रकार बताइये -
1. Mayaram is a good man. 2. Do you like apples? 3. What anice place for picnic it is? 4. When will you go to Delhi ? 5. May youlive long ! 6. He does not work hard. 7. Mohan is an idle boy. 8. What are you thinking about me? 9. God may save us !10. Bandhavagarh is a beautiful place for picnic. 11. We should help each other. 12. Idon't know anything about him.13. These are very hard days. 14. Hurrah! our school won the trophy. 15. Please come with me. 16. Alas! He died young. 17. Don't stand here. 18. May the democracy live forever! 19. Be away at once. 20. Itis raining cats and dogs.